भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम के लिए सुनील कुमार को जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। यह कार्यक्रम 12 से 23 जनवरी तक पूरे राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन की जिम्मेदारी सुनील कुमार निभाएंगे।


