सुनील सोनी ने कांग्रेस को दी योग करने की सलाह:कांग्रेस का पलटवार- सत्ता का घमंड और मानसिक विचलन, भाजपाई रोज करें योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक ओर जहां देशभर में योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया, वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह दिन भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग का कारण बन गया। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के मानसिक संतुलन ठीक रखने के लिए योग करने की सलाह दी। जबकि कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सत्ता का घमंड और मानसिक विचलन को लेकर भाजपा नेताओं को योग करने की सलाह दी। कांग्रेसी योग करें, मानसिक संतुलन बना रहेगा- सुनील रायपुर दक्षिण के भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, यह किसी पार्टी का योग नहीं है। अगर आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है, तो योग करना चाहिए। वैसे तो योग सभी को करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस को विशेष रूप से योग करना चाहिए। खासकर उनके बड़े नेताओं को। अगर वे ध्यान और योग करेंगे, तो उनका मानसिक संतुलन बना रहेगा और वे देश के उत्थान की बात करेंगे। भाजपा के नेताओं को सत्ता का गुरुर सवार, इसलिए मानसिक संतुलन के लिए योग करें- सुशील भाजपा के इस बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि, योग सभी के लिए लाभदायक है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। लेकिन भाजपा नेताओं को इसकी ज्यादा ज़रूरत है, क्योंकि उनमें मानसिक विचलन और सत्ता का गुरुर सवार है। ऐसे में उन्हें प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि उनका मानसिक संतुलन बना रहे और उनमें थोड़ी शांति आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *