लोहारिया थाना क्षेत्र के सुंदनी गांव मे एक घर में आग लगने से युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10.30 बजे हुआ। वार्ड नंबर 6 में स्थित वजेंग कलासुवा पुत्र हुरजी कलासुवा के मकान में अचानक आग लग गई। जिसमें घर में सोया 18 साल का बेटा विनोद पुत्र वजेंग कलासुवा जल गया। समाजसेवी लालजी भाई चरपोटा ने बताया की टिन शेड वाला मकान है जहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान दूसरे कमरे में सो रहे माता पिता दौड़कर बाहर निकल आए लेकिन बेटा बाहर नहीं आ सका और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आग की लपटों को देखकर और परिजनों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन वो कुछ मदद कर पाते इससे पहले युवक जल चुका था। सुचना पर भीमपुर चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह मय जॉबते सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को ग्रामीणों की मदद से बांसवाड़ा एमजी हॉस्पिटल ले जाया गया। समाजसेवी उमेश चरपोटा ने बताया की वृद्व वजेंग के दो पुत्र थे बड़ा बेटे कमलेश की भी एक साल पहले अहमदाबाद मे मजदूरी करने के दौरानमौत हो गई थी। दूसरे बेटे की भी इस हादसे में मौत हो गई। गरीब परिवार इस हादसे के बात टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया की सुंदनी में जगह जगह 11 केवी लाइन के तार झूलते हुए हैं। गत दिवाली पर भी बस स्टैंड पर हादसा हुआ था। जिसमें बस की छत पर सवार महाराष्ट्र के एक युवक की मौत हो गई थी। कंटेंट- हेमंत पंड्या, चिडियावासा।


