सुपर किंग्स दौसा ने रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा को हराया:आईटी क्रिकेट लीग 2026 में लगातार दूसरा मैच जीता, राहुल चांदा रहे मैन ऑफ द मैच

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान आईटी क्रिकेट लीग 2026 में सुपर किंग्स दौसा ने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा को 123 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान राहुल चांदा ने बताया कि दूसरे मैच में सुपर किंग्स दौसा ने भीलवाड़ा को 123 रनों से हराया। आईटी सुपर किंग्स दौसा की तरफ से राहुल चांदा ने 3 विकेट विक्रम राघव और देवी सहाय ने 2-2 विकेट अंकुर, राहुल गौतम और रमाशंकर ने 1-1 विकेट लिए रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा की टीम 20 ओवर में 69 रन बनाकर आल आउट हो गई। सुपर किंग्स दौसा से राहुल चांदा ने 59 रन, विक्रम ने 30, हरिओम ने 25 अंकुर ने 22 रन बनाकर सुपर किंग्स दौसा 20 ओवर में 192 रन बनाए। राहुल चांदा को शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड मिला। देवीसहाय मीणा ने बताया कि विभागीय टूर्नामेंट में टीम का अगला मैच गुरुवार को आईटी रॉयल्स जयपुर से होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *