भिलाई| सुपेला क्षेत्र में अनवरत बिजली की जरूरत वाले तीन-चार सेंटर संचालित है। इसमें सुपेला सरकारी अस्पताल, महेंद्रा शो-रूम, स्पर्श और बीएम शाह अस्पताल। परेशानी यह कि महेंद्रा शो-रूप में कोई फाल्ट होने पर वहां के साथ स्पर्श व बीएम शाह की भी बिजली गुल हो जाती है। ऐसा स्पर्श में होने पर दोनों बचे सेंटरों में होता है। कारण यह कि तीनों सेंटर एक ही आपूर्ति से जुड़े है। इससे दोनों प्रमुख अस्पतालों में अक्सर बिजली गुल हो जाती है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतान पड़ता है। -संजय मिश्रा, शास्त्री नगर


