रांची | राजस्व विभाग ने कर्मियों के लिए ऑनलाइन म्यूटेशन की समय सीमा निर्धारित कर दी है। अब कर्मी सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक म्यूटेशन कर सकेंगे। इसके पहले व बाद में उनका लॉगिन काम नहीं करेगा। वसुधा में जाकर ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने पर यह लिखा आ रहा है कि यह लॉगिन आठ बजे सुबह से लेकर नौ बजे रात तक फंक्शन में रहेगा। पहले म्यूटेशन के लिए समय की बाध्यता नहीं थी। कर्मी कभी भी वसुधा के लॉगिन में जाकर म्यूटेशन कर लेते थे। समय की उपलब्धता के अनुसार काम होता था। अब निर्धारित समय सीमा के अंदर ही यह काम हो सकेगा।


