सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी@10 मीटर:31 दिसंबर तक कोल्ड डे रहने के साथ घना कोहरा छाएगा,दोपहर में भी तापमान 20 डिग्री से नीचे

बारिश का दौर थमने के बाद आज सीकर में लगातार दूसरे दिन भी सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते सुबह त्रिलोकपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब रह गई है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह कोहरे में गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ रही है। हालांकि सीकर में आज न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में रिकॉर्ड किया गया है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.5 और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को सुबह 10 बजे तक जिले में घना कोहरा छाया हुआ था। इसके बाद तेज धूप तो निकली लेकिन दोपहर का तापमान 20 डिग्री से कम रहने और सर्द हवाएं चलने से लोगों को दोपहर में भी तेज सर्दी का एहसास हुआ। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 3 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर तक प्रदेश में कोल्ड डे रहने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। सीकर जिले में 31 दिसंबर तक घना कोहरा रहने के साथ कोल्ड डे रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल मौसम साफ रहने के साथ ही जिले में एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से जिले में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *