झुंझुनूं | पश्चिमी विक्षोभ के दबाव के कारण रविवार को जिले के मौसम में बदलाव रहा। सुबह कोहरे के साथ आंशिक रुप से बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली, लेकिन हवा में सर्दी का अहसास रहा। जिससे अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री पर स्थिर रहा। पिलानी मौसम केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व न्यूनतम 9.5 डिग्री हो गया। जबकि शनिवार को यहां पर अधिकतम तापमान 23.3 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था।


