सुबह से खिली धूप, आवाजाही बढ़ी:अगले 24 घंटे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम में ला सकता है बदलाव

जिले के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह से खिली धूप एक बार फिर सर्दी से राहत देती नजर आई। जिले में पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव है। कोहरे की जगह धूप ने ले ली है। हालांकि धूप के बावजूद सर्दी का एहसास बना हुआ है लेकिन धूप राहत देने वाली है और लोग इसका आनंद ले रहे हैं। गुरुवार शाम को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इलाके में अगले चौबीस घंटे में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस दौरान एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अगले 24 घंटे में जिले में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि शुक्रवार सुबह तक मौसम साफ बना हुआ है। धूप के बावजूद सर्दी
इलाके में धूप के बावजूद तेज सर्दी का असर बना हुआ है। देर रात तापमान में आई गिरावट का असर सुबह तक बना हुआ है। इस दौरान धूप तो खिली लेकिन इसमें ठंडक घुली हुई है। दिन में सड़कों पर निकले लोग सर्दी से बचाव के तमाम इंतजाम किए नजर आए। मेहनत मजदूरी के लिए निकले लोगों और कोचिंग स्टूडेंट्स को परेशानी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *