सुबह 7 बजे से मतदान, सभी पार्टियों के दिग्ग्जों की पैठ भी दांव पर, किसी ने बहू तो किसी ने बेटा-बेटी को उतारा मैदान में

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव के​ लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे से नतीजों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। क्योंकि मतगणना पोलिंग बूथों पर ही होगी। इस बार 477 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव भले ही पार्षदों का हो, मगर इसमें शहर के पांचों विधायकों की साख के साथ बीते 3 साल की कारगुजारी का भी इम्तिहान है। व​हीं चुनाव प्रभारी होने के कारण मंत्री कुलदीप धालीवाल के लिए भी नतीजे अहम होंगे। जिस विधायके हलके में जितने पार्षद पार्टी के जीतेंगे, उसके मंत्री बनने की उतनी ही संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसके उलट नतीजे आने पर 2027 के विस चुनाव में टिकट कटने का भी खतरा प्रबल हो जाएगा। सतारूढ़ के अलावा दूसरी पार्टियों के दिग्गजों की पैठ भी दांव पर है, क्योंकि इन्होंने चहेतों के साथ परिजनों को भी टिकट दिलाएं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *