सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट कल:राड़ी के बालाजी जीएसएस फीडर पर मेंटेनेंस, हबीबनगर समेत कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी

जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली कटौती की घोषणा की है। राड़ी के बालाजी जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडर मोटर गैराज पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। बिजली कटौती 16 अप्रैल, बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में राड़ी के बालाजी रोड, गागरोन रोड, हबीबनगर, कसाई मोहल्ला शामिल हैं। इसके अलावा शीतला माता मंदिर के आस-पास, मोची मोहल्ला, बसेड़ा मोहल्ला और धनवाड़ा के आस-पास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। भीषण गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर की जा रही नियमित कटौती के खिलाफ लोगों में नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *