सुमन बोले- ये सरकार महात्मा गांधी की कातिल:सपा सांसद ने कहा- इन लोगों के मारने से गांधी मर नहीं सकते, गोडसे इनका आदर्श

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने आगरा में कहा- गोडसे इनका आदर्श है और ये महात्मा गांधी के कातिल हैं। मगर, इन लोगों के मारने से गांधी मर नहीं सकते। राज्यसभा सांसद ने शनिवार को ‘जी राम जी’ के विरोध में प्रेसवार्ता की। इस दौरान सांसद ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। ये सरकार गांधीजी के विचारों के खिलाफ है। अब विस्तार पढ़िए…
हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G कर दिया। विपक्ष इसका लगातार विरोध कर रही है। सपा सांसद रामजीलाल सुमन इस अधिनियम का विरोध जताने के लिए शनिवार को आगरा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने मनरेगा का नाम बदले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। मजदूरों के हितों की इन्हें कोई चिंता नहीं
उन्होंने कहा- मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार का दृष्टिकोण अव्यवहारिक है। ये सिर्फ गांधी का नाम बदलना चाहते हैं। मजदूरों के हितों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। मनरेगा की मजदूरी में भी काफी विसंगतियां हैं। उत्तर प्रदेश जो मनरेगा श्रमिक है, उसकी मजदूरी है 252 रुपये। उन्हें 50 दिन काम भी नहीं मिल रहा। जबकि पूर्व में इनकी मजदूरी 400 रुपए होने की सिफारिश हो चुकी है। हकीकत है ये है कि मजदूर को बाहर 500 रुपए मिल रहा है तो 252 रुपए पर कौन काम करेगा। राज्य सरकारें पहले ही कर्जे में
ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता पर हमला किया है। काम के निर्धारण का जो फैसला ग्राम पंचायतों का करना होता था, वह सरकार द्वारा नामित एक एजेंसी करेगी। राज्य सरकारें पहले ही कर्जे में हैं, ऐसे में उन पर और कर्ज होगा। उत्तर प्रदेश पर 7.7 लाख करोड़, तमिलनाडु पर 8.3 लाख करोड़ सहित तमाम राज्यों पर है कई लाख करोड़ का कर्ज है। ये जो योजना है अव्यवहारिक है। मुझे नहीं लगता कि ये जमीन पर नहीं उतर पाएगी। ये सरकार गांधीजी के विचारों के खिलाफ
इस दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा- ये सरकार गांधीजी के विचारों के खिलाफ है। ये गांधीजी के कातिल हैं। लेकिन इन लोगों को ये समझना चाहिए कि इन लोगों के मारने से गांधी मर नहीं सकते। गांधी के विचारों आज भी ज्यादा सार्थकता है, पूरी दुनिया ये स्वीकार करती है। मानवता को बचाने के लिए गांधी के विचारों के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। गोडसे इनका आदर्श है और ये महात्मा गांधी के कातिल हैं। मनरेगा का नाम जो गांधी से जुड़ा था, उसको बदलने का काम जो इन्होंने किया है, उसकी जितनी आलोचना की जाएगी उतनी कम है। सुमन लगातार साध रहे भाजपा सरकार पर निशाना
सपा सांसद रामजीलाल सुमन भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इससे पहले वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। सुमन ने कोडीन कफ सिरप मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगाए आरोपों के जवाब में सुमन ने कहा था-CM योगी अपने गुनाहों को छुपाने और आपराधिक प्रवृति के लोगों को बचाने के लिए अनावश्यक रूप से बात कर रहे हैं। कहा-CM योगी को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा था-उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म को देखकर बुलडोजर चलता है। जो पेशेवर अपराधी हैं…बड़े अपराधी हैं…दुर्दांत अपराधी हैं, उन पर बुलडोजर नहीं चलता। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *