सुमेरपुर में मंत्री कुमावत ने किया सदर थाने का उद्घाटन:बोले- बढ़ती जनसंख्या और अपराध को देखते हुए जरूरी था नया थाना

पाली के सुमेरपुर में रविवार को मंत्री जोराराम कुमावत ने सदर थाने का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर थाना खुलने से नगर में अपराधों पर लगाम लगेगी। बढ़ती आबादी के साथ ही बढ़ते अपराधों को देखते हुए पिछले लंबे समय से नगर में दो थानों की आवश्यकता महसूस होने लगी थी। यह सुमेरपुर के जाखानगर में नगर पालिका भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, एसपी चुनाराम जाट ने फीता काटकर सुमेरपुर में नए सदर थाने का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत भी दी। एसपी चूनाराम जाट ने कहा कि सदर थाना खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान उर्मिला कंवर, एएसपी बाली चैनसिंह महेचा, सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह, सीआई भारत सिंह रावत, शिवराज सिंह बिठियां समेत जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे। इनपुट – शंभूलाल परमार, सुमेरपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *