रीवा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र सिंह बुधवार देर शाम खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने गश्त पर तैनात जवानों को सतर्कता बरतने और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एसपी का यह पैदल मार्च कॉलेज चौराहा से शुरू हुआ। इसके बाद वे शिल्पी प्लाज़ा, साईं मंदिर रोड, प्रकाश चौराहा, सिरमौर चौराहा होते हुए घोड़ा चौराहा तक पहुंचे। इन सभी पॉइंट्स पर शाम के समय भीड़ का दबाव ज्यादा रहता है और ट्रैफिक सहित सुरक्षा की चुनौती भी सबसे अधिक होती है। जवानों से जाना रूट प्लान, दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी ड्यूटी, रूट प्लान और सुरक्षा रणनीति की जानकारी ली। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि वे सतर्कता में कोई कमी न छोड़ें। ‘पुलिस दिखेगी तो अपराध रुकेंगे’
एसपी ने कहा कि बाजार और चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अपराधों पर अंकुश लगता है और लोगों में भरोसा बढ़ता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने: रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRT) को अलर्ट मोड में रहने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। दुकानदारों और राहगीरों से भी किया संवाद
एसपी ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।


