उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में सुगम रेल संचालन के लिए सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण का काम चल रहा है। चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के बीच चल रहे इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके कारण लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें 20 और 21 जनवरी को पूरी तरह रद्द और आंशिक रद्द कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- यह कार्य रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 21 को ये ट्रेनें रद्द रहेंगी आंशिक रद्द ट्रेनें- ये सेक्शन में नहीं चलेंगी इन ट्रेनों का बदला रूट बदला


