सुरसुली में 108 पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया

संकल्प जन सेवा समिति देवरी के तत्वाधान और ग्रामवासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि एवं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नर्मदा धाम सुरसुली में सामूहिक 108 पार्थिव शिवलिंग भवानी शंकर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन और मां गंगा आरती की तर्ज पर मां नर्मदा आरती की। विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि से रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। प्रमुख आचार्य पं. हितेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं से माता-पिता की परिक्रमा कर प्रणाम करने की परंपरा अपनाने का आह्वान करते हुए समाज में धार्मिक चेतना बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंतर्गत लगभग 7500 परिवारों को निशुल्क रुद्राक्ष वितरित किया गया और भंडारा की विशेष व्यवस्था रही। संस्था के संचालक भरत देवांगन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *