सुल्तानविंड की मुश्किलों बारे तहसीलदार को कराया अवगत

अमृतसर| श्री राम सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एडवोकेट मंगत राम सिल्ली की अध्यक्षता में तहसीलदार अमृतसर वन, टू पुनीत बंसल के साथ उनके ऑफिस में हुई। इस मौके पर लोगों ने बंसल को सुल्तानविंड में आ रही सभी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बंसल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हम सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर कानून मुताबिक हल करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा ऑफिस सभी के लिए खुला है और सुबह से शाम आकर लोग अपने काम करवा सकते है। क्योंकि वह लोगों की सेवा के लिए तैयार है। इस मौके पर सभी ने पुनीत बंसल को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाबा गुरमुख सिंह, सुच्चा सिंह, तपिंदर सिंह, राजीव वोहरा, जोगा सिंह, राजबीर सिंह, राम कुमार, मोती सिंह, सतवंत सिंह, जीत सिंह, मिंटू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *