सुल्तानविंड गोल्डन क्लॉथ मार्केट में एक हफ्ते से सीवरेज जाम, मुख्य गेट पर बना गंदे पानी का छप्पड़

सुल्तानविंड गेट स्थित गोल्डन क्लॉथ मार्केट में पिछले एक हफ्ते से सीवरेज का गंदा पानी जमा है। जिस कारण मार्केट में गंदगी और बदबू की भरमार हो गई है। इस समस्या से दुकानदारों के साथ-साथ मार्केट में शॉपिंग करने आते लोगों को भी परेशानी हो रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस परेशानी के बारे में निगम को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्रवासी सुखजीत सिंह, विकास कुमार, प्रभपाल सिंह, रंधीर कपूर, सरबजीत सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गोल्डन क्लॉथ मार्केट का सीवरेज जाम है। जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी मार्केट के मुख्य गेट पर खड़ा है। लोगों ने बताया कि शहर की सबसे पुरानी मार्केट होने के कारण दूर-दूर से लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। ऐसे गंदा पानी जमा होने से पूरी मार्केट में बदबू की भरमार होती जा रही है। इस समस्या के कारण लोग मार्केट की ओर मुंह भी नहीं कर रहे हैं। रोजाना पानी निकलने से यहां गंदे पानी छप्पड़ बन गया है। जिस कारण लोगों का बुरा हाल है। पास ही खाने-पीने की दुकानें होने से परेशानी अधिक हो गई है। लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में नगर निगम को बताने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा है। ^मुझे इस समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह मौके पर जाकर लोगों को पेश आ रही समस्या का जायजा लिया जाएगा और इसे हल करवाया जाएगा। ताकि लोगों और दुकानदारों को कोई समस्या न हो। -हीरा सिंह, जेई नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *