अमृतसर| सुल्तानविंड गेट के बाहर साइड स्थित सुल्तान विंड मार्केट में दुकानों के आगे कुछ दुकानदार निजी स्वार्थ के लिए फड़ियां लगा कर बैठे हैं। जिससे मार्केट में शॉपिंग करने आते लोगों को गाड़ी पार्क करना और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के आगे फड़ी लगने से दुकान से जाना से काफी एरिया घेरा जाता है। जिससे अन्य दुकानदार जो अपनी दुकानों में काम करते हैं उनके काम में भी अड़चन पैदा होती है। दुकानदारों ने मांग की है कि इन अवैध रूप से लगाई गई फड़िया को निगम के द्वारा हटाया जाए। ताकि लोग आराम से इस एरिया में शॉपिंग कर सके। – निर्मल सिंह निवासी सुल्तान विंड रोड।


