अमृतसर| सुल्तानविंड रोड पर एक पर्यावरण प्रेमी डिवाइडर से कूड़ा हटाकर उसकी नियमित सफाई कर रहा है। उसका कहना है कि नगर निगम डिवाइडरों पर पौधे तो लगा देता है, लेकिन उनकी समय-समय पर देखभाल नहीं होती, जिससे पौधे सूख जाते हैं। वह स्वयं सफाई कर डिवाइडर और पौधों को गंदगी से बचाना चाहते हैं। यह लोगों के लिए उदाहरण के साथ-साथ निगम की भी जिम्मेदारी है। -बलविंदर सिंह, निवासी सुल्तानविंड।


