सुल्तानविंड रोड पर फिल्मी स्टाइल में 3 नकाबपोशों ने दुकान में घुसते ही किया फायर, ग्राहकों को एक साइड खड़ा कर की वारदात

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थि​ति खराब होती जा रही है। एक हफ्ते से रोजाना गोलियां चलने की घटनाएं हो रही है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। वीरवार रात 9 बजे थाना बी-डिवीजन के अधीन आते सुल्तानविंड रोड पर कपड़े की दुकान में 3 नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में दाखिल होते ही फिल्मी स्टाइल में नकाबपोश लुटेरों ने एक गोली चलाई, जो छत की डाउन सेलिंग में लगी। मौके पर मौजूद ग्राहको को एक साइड खड़ा कर दिया। लुटेरे 3 मिनट में गन प्वाइंट पर दुकानदार से 2.80 लाख कैश और एक सोने का कड़ा छीनकर फरार हो गए। 2 नवंबर: राजासांसी में एनआरआई की आतंकी ने गोलियां मार की हत्या। 5 नवंबर: मोहकमपुरा इलाके में 50 लाख रंगदारी न मिलने पर गहना कारोबारी को मारी गोलियां। 13 नवंबर: गांव ठठ्ठा में जमीनी विवाद में युवक की गोली मार हत्या। 15 नवंबर : झंडेर में 50 लाख फिरौती न मिलने पर डॉक्टर के क्लीनिक पर गोलियां चलीं। 16 नवंबर: गांव धुलका में 50 लाख रंगदारी न देने पर करियाना कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या। 17 नवंबर: मानांवाला में पेट्रोल पंप पर युवक को गोली मारी। 18 नवंबर : बस स्टैंड पर मक्ख​न सिंह और छेहरटा में वरिंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *