कवर्धा| मंगलवार को जिला सर्व सेन नाई समाज भवन का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकता, संस्कृति और चेतना का प्रतीक होता है। यह भवन युवाओं को मार्गदर्शन देगा। सांस्कृतिक आयोजन के लिए मंच बनेगा। सरकार सभी समाज की उन्नति और समरसता को प्राथमिकता दे रही है। सर्व सेन समाज का योगदान राज्य के विकास में अहम रहा है। यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, मुकेश सेन और समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


