सुशासन तिहार: आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा शुरू, जरूरी सलाह दी गई

भास्कर न्यूज | बालोद पोषण पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत शिकारीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में सुशासन तिहार की शुरुआत हुई। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण पखवाड़ा शुरू किया। परियोजना अधिकारी निरंजना देवसे ने बताया कि कुपोषित बच्चों को क्या आहार देना चाहिए, गर्भवतियों को कब और कैसे पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक भोजन से शरीर स्वस्थ रहता है। आजकल बाजार में मिलने वाले जंकफूड और फास्टफूड सेहत के लिए हानिकारक हैं। सभापति राजू पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। योग करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद गिरिजेश गुप्ता, विनोद जैन, ईश्वर साहू, वैभव राखेचा, दीपक झोरी, चेतन निर्मलकर, राहुल साहू भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *