सुशासन तिहार का पहला चरण आज से, लगेंगे शिविर

राजनांदगांव| राज्य सरकार के सुशासन तिहार के पहले चरण का शुरुआत 8 अप्रैल से हो रहा है। पहला चरण 11 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पंचायत मुख्यालयों और वार्डों में शिविर का आयोजन होगा। जहां लोगों से जुड़ी समस्याओं का आवेदन लिया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे लेकर अफसरों की बैठक ली। जिसमें सुशासन तिहार के दौरान पूरी गंभीरता से लोगों की समस्या सुनने, आवेदन लेने और इसके निराकरण के लिए निर्देश जारी किए। 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय वार्डों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और ब्लाक मुख्यालय स्तर पर भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *