सुशासन तिहार . ग्राम कठौतिया में शिविर लगा, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ ग्राम कठौतिया में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत एक दिवसीय शिविर हुआ। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम रहे। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले मौजूद रहीं। शिविर में शासन की जनहित योजनाओं की जानकारी दी गई। कुल 2 हजार 479 आवेदन मिले। इनमें से 1 हजार 939 का मौके पर निराकरण हुआ। बाकी 540 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। ग्रामीणों को बताया गया कि यह शिविर जानकारी देने के साथ समस्याओं के समाधान का मंच भी है। शिविर में शंकरगढ़, कठौतिया, बेलबहरा, सिरौली, कोथारी, खैरबना, सिरियाखोड़, पिपरिया, हस्तिनापुर, डंगौरा, भल्लौर, साल्ही, डोमनापारा, परसगढ़ी और लालपुर के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी हुआ। नोनी सुरक्षा योजना के तहत रीता, आकृति यादव, आलिया, शुभांशी और अनुष्का यादव को लाभ मिला। सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ अंकिता, आयुषी, श्रेया, उर्वी, मया पुरी, पल्लवी, रंजना, वैष्णवी, भव्या, आंचल और संध्या को मिला। स्वीकृत स्वेच्छानुदान मद की राशि के चेक हितग्राहियों को दिए गए। ग्राम तारा बहरा निवासी नरेंद्र को 5 लाख रुपये का चेक मिला। वहीं राकेश कुमार यादव, राम प्रसाद सूर्यवंशी, धीर साई और तीरथ प्रसाद सूर्यवंशी को 1-1 लाख रुपये के चेक दिए गए। राम सकल आयाम, भुनेश श्रीवास्तव, सुनील और शिव प्रसाद चेरवा को 50-50 हजार रुपए के चेक मिले। प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार लगातार विकास कर रही है। सुशासन की दिशा में यह शिविर अहम कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *