सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई:खैरथल में भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

खैरथल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। खैरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में परशुराम भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी (1924-2018) एक भारतीय राजनेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, जिसमें 1998 से 2004 तक का पूर्ण कार्यकाल भी शामिल है। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। वाजपेयी को ‘पोखरण-II’ परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में जीत, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (सड़क मार्ग) और दिल्ली मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘भारत रत्न’ सहित कई सम्मानों से नवाजा गया था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल महामंत्री तरुण दुलानी, उपाध्यक्ष भगवान दास, पार्षद मोहनलाल पोपटानी, किशन लाल जाटव, एससी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, डॉ. अनिल मांधू, रिंकेश योगी, एडवोकेट राजेश मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, संजय शर्मा, विकास चौधरी, आईटी सेल प्रमुख धीरज यादव, बदलू राम, तरुण इसरानी और अमन झालानी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *