भास्कर न्यूज | महासमुंद तुमगांव के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को सुशासन दिवस के अवसर पर विद्यालय में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कृषि योजना बनाकर रंगोली प्रदर्शित किया। साथ ही साथ मोर आवास मोर अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराया गया। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने रंगोली व निबंध स्पर्धा में बड़ी संख्या में भाग लिया। अपनी -अपनी कला के माध्यम से सरकारी योजनाओं में पीएम आवास, महतारी वंदन सहित अन्य योजनाओं को रंगोली में उकेरा। रंगोली स्पर्धा में जिसमें मंजूषा, चंद्रप्रभा, तारिका, तेजस्विनी, डिगेश्वरी, नीतू, तुलसी, रितुशा, रोशनी, डिम्पल, द्रोणाचार्य आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। मोर आवास मोर अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराया गया।


