सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन:​​​​​​​देश के सबसे युवा राज्यपाल बने थे, राज्यसभा सांसद भी रहे; आज दिल्ली में अंतिम संस्कार

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली भाजपा ने X पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी है। दिल्ली भाजपा ने बताया कि स्वराज कौशल का 73 साल की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स थे। 1990 में उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 37 साल थी। इसके अलावा कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे। सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रहे। इस दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *