सुसाइड करने पहुंची महिला को हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बचाया:गश्त के वक्त ओवरब्रिज की दीवार पर बैठी थी, टोका तो पैर लटकाए

ओवरब्रिज पर सुसाइड करने बैठी महिला को हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने बचा लिया। उसे 30 मिनट तक बातों में उलझाए रखा। इसके बाद जैसे ही महिला का ध्यान भटका, एक कर्मचारी ने उसे हाथ से पकड़ कर हाईवे पर खींच लिया। जिस ओवरब्रिज की दीवार पर महिला बैठी थी, वह करीब 50 फीट ऊपर था। मामला कोटा के रामगंज मंडी में नेशनल हाईवे-52 फोरलेन के सरावदा ओवरब्रिज की है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। समझाइश के बाद महिला को उसे घर छोड़ दिया गया। गश्त के दौरान ब्रिज की दीवार पर बैठी दिखी महिला एनएचएआई पेट्रोलिंग अधिकारी अनुराग भारती ने बताया- बुधवार सुबह 11 बजे के करीब टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सहरावदा ब्रिज पर एक महिला सुरक्षा दीवार पर बैठी दिखी। महिला सुसाइड करने का प्रयास कर रही थी। टीम ने दूर से ही महिला को आवाज दी। इसके बाद टीम ने महिला से समझाइश की तो महिला ने अपने दोनों पैर ओवरब्रिज से नीचे लटका लिए। ऐसे में टीम ने महिला को 30 मिनट तक बातों में लगाया। वहीं एक कर्मी दूसरी साइड पर गए और महिला को पकड़ कर दीवार से उतार लिया। इसी दौरान महिला लगातार रोती रही। 4 महीने पहले हुई थी शादी टीम ने महिला से सुसाइड करने के कारण की जानकारी ली तो महिला ने कहा कि उसका नाम पूजा (26) है। उसकी शादी 4 महीने पहले सहरावदा में हुई है। पति हर रोज लड़ाई करता है। रोजाना के गृह क्लेश से तंग आकर सुसाइड करने का निर्णय लिया। महिला ने बताया कि उसका पीहर मंडाना गांव में है। समझाइश कर पेट्रोलिंग टीम ने महिला को उसके घर सहरावदा में छोड़ा। महिला का पति अशोक मजदूरी करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *