सुसाइड के दो अलग-अलग मामले:युवक व महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

भास्कर न्यूज| लुधियाना संदिग्ध हालातों में दो अलग-अलग जगह पर फंदा लगकर आत्महत्या करने के मामले बुधवार को आए हैं। पहले मामले में 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाया है। मृतक की पहचान अंकित कुमार(28) पुत्र तुलसी शर्मा वासी फोकल पॉइंट, फेज-5 के रूप में हुई है। थाना फोकल पॉइंट से जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि युवक फैक्ट्री में चाय देने का काम करता है। वह अकेला ही किराये के घर में रहता था। जब सुबह वह काम पर नहीं गया तो उसका दोस्त देखने के लिए घर गया। जहां दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटकता हुआ देखा। फिर पुलिस को जानकारी दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके परिजनों को जानकारी देकर शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। दूसरे मामले में मॉडल टाउन एक्सटेंशन में एक 32 वर्षीय महिला ने फंदा लगाया है। मृतक महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। थाना मॉडल टाउन से जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि महिला के मरने की वजह का अभी पता नहीं है। उसके परिजनों को जानकारी दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *