सुसाइड नोट में लिखा-पत्नी और ससुराल वाले मारपीट करते थे:बनास नदी में कूदा युवक, प्लॉट और किराए के पैसे नहीं देने का आरोप

पत्नी समेत तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाकर एक युवक बनास नदी में कूद गया। घटना अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र का है। सूचना पर भीलवाड़ा जिले की हनुमान नगर और अजमेर की सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सावर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी ने बताया-बुधवार रात 8 बजे सूचना मिली कि एक युवक देवली के पास अजमेर-कोटा हाईवे पर स्थित बनास पुलिया से युवक नदी में कूद गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मिली बाइक, डॉक्यूमेंट और सुसाइड नोट मिला। युवक की पहचान रामलाल रैगर निवासी भीमपुरा थाना पंडेर (जहाजपुर, भीलवाड़ा) के रूप में हुई। एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने बताया-रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई। इस पर अजमेर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। गुरुवार की सुबह 8 बजे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया-मौके पर युवक की बाइक के पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक रामलाल ने पत्नी समेत तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में पैसे नहीं देने का आरोप
“मैं रामलाल रैगर पुत्र धन्ना रैगर गांव भीमपुरा (जहाजपुर, भीलवाड़ा) में मेरे बच्चे के साथ रह रहा था। मेरा बच्चा राजीव गांधी स्कूल अमरवासी में पढ़ाई करता है। मैं पहले मेरे गांव भीमपुरा में रहता था। आज से 6 साल पहले मेरी पत्नी और उसके घरवाले आए दिन मुझसे मारपीट करते थे। इसकी वजह से मैं और मेरा बच्चा परेशान होकर गांव अमरगढ़ में रहने लग गए। वहां भी मेरी पत्नी सोनिया रैगर और उसका परिवार आकर परेशान करता था। मारपीट करते थे। मेरी पत्नी 6 साल से अपने पीहर में रह रही थी। उसके बावजूद में अपने बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। सोनिया, फौरी देवी और रामप्रसाद रैगर ने मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची। पत्नी सोनिया ने फोरी देवी को कहा कि मेरे पति रामलाल रैगर से बहन का रिश्ता बना और ये रिश्ता 4 महीने से चल रहा था। फोरी देवी ने रामलाल रैगर (मुझसे) प्लॉट लिा था। इस दौरान जब वह घूमने जाती थी तो गाड़ी का किराया भी नहीं देती थी। मैनें जब प्लॉट और किराए के पैसे मांगे तो उन्होंने मुझ पर रेप का केस लगवा दिया।। इसमें मेरी पत्नी सोनिया भी शामिल है। इन तीनों से परेशान होकर मैं खुदखुशी करने जा रहा हूं। जिसकी गाड़ी चलाता था, उसकी गाड़ी उसको संभला दी है।” पिता का हो चुका है निधन
थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी ने बताया-सूचना पर युवक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं। रामलाल के पिता का काफी साल पहले निधन हो चुका है। युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ….. यह भी पढ़ें 12वीं क्लास का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला:सुसाइड नोट में लिखा- चोरी में मेरा नाम लगाया,इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं; पिता बोले- मारकर लटकाया
दौसा के बांदीकुई में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने खाली मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट के स्कूल बैग से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चोरी के एक मामले में उसे फंसाने की बात लिखी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने जांच की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। देर शाम करीब 5.30 बजे सहमति बनने पर पुलिस शव को बांदीकुई उप जिला अस्पताल ले गई। मामला कोलवा थाना क्षेत्र के भांवता गांव का है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *