कवर्धा| लालपुर रोड किनारे बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं, जो अब राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी हैं। सड़क के दोनों ओर जमा सूखी झाड़ियां तेज हवा चलते ही बिखरने लगती हैं और उनके तिनके सीधे बाइक सवारों की आंखों में जाकर चुभते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा है। अचानक आंखों में तिनका जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। – पप्पू धुर्वे, लालपुर कला


