बोकारो | 24 एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को रॉ-वाटर आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन के एक भाग में गुरुवार को आवश्यक मरम्मत की जाएगी। इसके कारण कल टाउनशिप के सभी सेक्टर में जलापूर्ति अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे विलम्ब से की जाएगी। यह जानकारी बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने दी है। खेद जताते हुए कहा कि अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टॉक कर रखें। मरम्मत के बाद जलापूर्ति नियमित की जाएगी।


