पुलिस मुख्यालय ने लंबे समय से अटकी 45 इंस्पेक्टर्स की तबादला सूची जारी कर दी है। इनमें 6 इंस्पेक्टर और 39 कार्यवाहक इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन 45 इंस्पेक्टर्स में भोपाल जिले को दो नए इंस्पेक्टर मिले हैं। इनमें जीआरपी जबलपुर से पल्लवी पांडे को भोपाल शहर भेजा गया है। जबकि, भोपाल शहर से अजय मार्को को पुलिस मुख्यालय की अजाक शाखा में पदस्थ किया गया है। इनके अलावा प्रीतम सिंह तिलगाम का तबादला भोपाल शहर से जिला सिवनी कर दिया गया है। ऐसे ही अब तक विदिशा जिले में पदस्थ रहे शाहबाज खान भोपाल ग्रामीण लाए गए हैं।


