अलवर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जरिए शराब तस्करी का मामला सामने आया है। शराब हरियाणा से गुजरात जा रही थी। सूचना के आधार पर अलवर रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस की सहायता से आबकारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सूटकेस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सूटकेस में शराब की महंगी बोतलें तस्करी कर ले जा रहा था। इसके बाद मुखबीर की सुचना पर आबकारी थाना पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 64 महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें और 144 पव्वे बरामद किए गए हैं। गुजरात में बेचने की फिराक में था आबकारी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा से शराब लेकर गुजरात जा रहा था। ड्राई स्टेट होने के कारण शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। आरोपी इन शराब की बोतलों को वहां अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। आरोपी गुजरात का रहने वाला आबकारी थाना अलवर के पीओ सतीश कुमार ने बताया- आबकारी अधिकारी निरोधक दल दिगम्बर सिंह डागुर के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल ने यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान पार्थ निवासी अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है। पकड़ी गई शराब हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमोदित थी, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


