सूदखोर रोहित को SC से राहत…4 FIR में गिरफ्तारी रोक:बाकी केसों में कार्रवाई जारी, रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस

सुप्रीम कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर दर्ज 4 मामलों पर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ये चारों FIR पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 में दर्ज की गई थी। चारों केस में रोहित तोमर पर पीड़ितों को डरा-धमकाकर ज्यादा ब्याज वसूलने का आरोप था। सुप्रीम कोर्ट में रोहित का केस देख रहे एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने बताया कि चारों ही केस में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। कोर्ट में दलील दी गई थी कि चारों ही केस कॉमर्शियल लेन-देन से जुड़े हैं। इसके अलावा ब्याज में पैसा वैद्य साहूकारी लाइसेंस के आधार पर दिए गए थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को चारों मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। हालांकि, इन चारों केस के अलावा रोहित पर दूसरे मामलों में भी कार्रवाई चल रही है। इन मामलों में पुलिस अब भी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है। भाई पकड़ा गया, रोहित का सुराग नहीं 9 नवंबर को पुलिस ने रोहित के साथ फरार चल रहे भाई वीरेंद्र तोमर को MP से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था, लेकिन पूछताछ में भी उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं। 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज तोमर बंधुओं के खिलाफ 5 महीने में 8 नए केस सामने आए हैं। उन पर 16 से ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हैं। वहीं, मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोपों के 8 नए केस दर्ज हुए हैं। पुराने मामलों सहित दोनों भाइयों पर 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पीड़ितों के बड़े खुलासे- 10 गुना तक वसूली पुलिस की बड़ी तैयारी: पुराने केस फिर खुले, निगरानी बढ़ी रायपुर पुलिस ने सभी पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू की है। वित्तीय लेन-देन पर कड़ी नजर है। मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की साइबर जांच जारी है। सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधुओं के कारण आम लोगों और छोटे व्यापारियों में सालों से भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस की अपील: सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है “फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।” …………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सूदखोर वीरेंद्र कोर्ट में पेश…1 दिन की पुलिस रिमांड:जुलूस में हुआ बेहोश,लंगड़ाते दिखा, रोहित अब भी फरार; दोनों भाइयों पर 16 से ज्यादा केस रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर बेहोश हो गया। लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस ने 5 महीने बाद MP के ग्वालियर से पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *