सूने घर से चोरी करने वाला पकड़ाया:1 महीने बाद पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर NDPS एक्ट समेत 23 केस दर्ज

रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत कसाई मंडी में एक घर में एक माह पूर्व हुई लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी का पुलिस ने बुधवार शाम 6.30 बजे खुलासा किया। चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। चोरी गए आभूषण भी बरामद किए है। चोर के खिलाफ पूर्व से एनडीपीएस एक्ट समेत 23 आपराधिक मामले दर्ज है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने स्टेशन रोड थाने पर चोरी का खुलासा किया। सीएसपी ने बताया 8 नवंबर 25 को फरियादी फरजाना बी (35) पति रईस कुरैशी निवासी शैरानीपुरा कसाई मंडी ने थाने पर सूचना दी थी। बताया था कि घर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी के लॉकर से चुराए थे गहने और कैश
अलमारी के अंदर लॉकर में रखे सोने के कान के टाप्स व लटकन , सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगुठी, बच्चों की चांदी की गले की चेन, चांदी की पायल, बच्चों के गुल्लक में रखे पांच हजार व पति बीसी के करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी लेकर आए थे। घर में नहीं मिले थे। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। एसपी ने बनाई टीम चोरी के खुलासा के लिए एसपी अमित कुमार ने थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस की टीम बनाई। टीम ने सारे तथ्यों की जांच के कर घटनास्थल के आसपास के लोगों तथा मुखबीर तंत्र को लगाया। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी मोईन उर्फ मोनु (30) जुगाड निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही से फरियादिया के घर से चोरी गए आभूषण कीमत करीब एक लाख रुपए बरामद किए। आरोपी पर 23 केस दर्ज आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड के खिलाफ रतलाम में पूर्व में चोरी, NDPS, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 23 केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *