सूने घर से जेवर चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा:पुलिस ने चोरी गया माल किया बरामद, धंबोला पुलिस की कार्रवाई

डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कंबोईया गांव में एक सुने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी का कब्जे से चोरी हुए जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। धंबोला थाना अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि कंबोईया निवासी लक्ष्मण पुत्र होमजी बामनिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई की थी। इसमें बताया कि 16 अगस्त को रात के समय भूरा पुत्र कावा के पत्नी के डिलीवरी होने से वह उसके साथ सीमलवाड़ा अस्पताल गया था। उसकी पत्नी भी दूसरे घर पर जाकर सोई थी। इस वजह से उसके घर पर ताला लगा हुआ था और घर सूना था। रात के समय चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सामान बिखेर दिया। घर के एक ड्रम में गेहूं भरे हुए थे और उसी में प्लास्टिक थैली में सोने चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। चोरों ने ड्रम से गेहूं निकाल कर जेवरात भी चुरा लिए। घर से दो मुर्गे भी चोरी कर ले गए। घटना को लेकर धंबोला थाने में केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही थी। पुलिस के मामले में छानबीन करते हुए आरोपी गोपाल कोटेड (22) पुत्र भगवान कोटेड निवासी डोल कुजेला को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी वारदात कबूल कर ली है। उसके कब्जे से चोरी हुए जेवरात भी बरामद कर लिए है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *