सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी

दौसा| शहर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात अरविंद डोरिया के मकान में हुई। अरविंद डोरिया 25 दिसंबर को कश्मीर गए थे। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे व आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी का हार, झूमकी, सोने की 2 अंगूठी, 4 चूड़ियां, चांदी की 3 अंगूठी, 5 चूड़ियां, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सोने का टॉप्स, मंगलसूत्र व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में अरविंद कुमार की मां मनोहरी देवी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *