कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर 50 ग्राम सोने के जेवर और 40 हजार की नगदी चोरी करके भाग गए। परिवार गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। घटना 16 दिसंबर की है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश लोहे के बड़े से सब्बल से गेट तोड़ता दिखाई नजर आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मानपुरा रोड स्थित विकास नगर कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया- पारिवारिक कारणों से रविवार को परिवार सहित सुल्तानपुर गए थे। मकान में ताले लगे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सोमवार की तड़के 2 बजकर 40 मिनट के आसपास अज्ञात बदमाश घर के बाहर घूमता हुआ नजर आया। उसके पास लंबा सा लोहे का सब्बल था। चोर ने सब्बल की सहायता ने मेन गेट को तोड़ा। फिर अंदर घुसकर कमरें के ताले तोड़कर 5 तोला सोने के जेवर व 49 हजार नगदी चुराई। सुबह सुल्तानपुर से कोटा लौटे तो चोरी का पता लगा। चोरी की शिकायत व फुटेज पुलिस को दिए है।


