सूने मकान में चोरों ने की चोरी की वारदात:1 लाख के पीतल और तांबे के बर्तन चोरी, तलाश में जुटी बसेड़ी थाना पुलिस

धौलपुर के बसेड़ी कस्बा स्थित स्टेशन रोड पीपल मंडी में शनिवार रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी पीड़ित को रविवार सुबह 10 बजे के समय हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरी की घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बसेड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना को लेकर पीड़ित सुरेंद्र मंगल पुत्र रामदास मंगल निवासी स्टेशन रोड पीपल मंडी ने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि उसके पुराने मकान में तांबे व पीतल के बर्तन रखे हुए थे। जिनका वजन करीब एक क्विंटल 30 किलो था। जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए हैं। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें चोर तांबे और पीतल के बर्तनों को चुरा कर ले गए। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाल रही हैं। जिसके आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। कंटेंट:- अंकित गर्ग बसेड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *