सूने मकान में दो दिन में दो बार चोरी:शादी में गए परिवार के घर से जेवरात, नकदी और एलसीडी पार

ब्यावर के गणपति नगर में एक सूने मकान को चोरों ने दो दिन में दो बार निशाना बनाया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। गणपति नगर निवासी पारसमल कुमावत का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद वे घर में घुस गए और अलमारियों को खंगाल कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने लगातार दो रातों तक उसी मकान को निशाना बनाया। इस घटना से क्षेत्र के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मकान मालिक पारसमल कुमावत के अनुसार चोर 1 तोला सोने की चेन, 1 तोला लटकन, पायजेब, लगभग 80 हजार रुपए नकद और एक एलसीडी टीवी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *