सूने मकान से चांदी के जेवर और बर्तन हुए पार

महासमुंद| पिथौरा के वार्ड – 3 में चोरों ने एक प्रशासनिक अधिकारी के सूने घर को निशाना बनाया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पदस्थ करारोपण अधिकारी के घर से अज्ञात चोरों ने चांदी के जेवर, पीतल-कांसे के बर्तन और नगदी रकम पार कर दिया। पीड़ित सुखचरण चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि वे 1 फरवरी को मकान में ताला लगाकर सपरिवार निजी काम से रायपुर गए थे। 4 फरवरी को सुब​ह 8 बजे पड़ोसी ललिता चौधरी ने चतुर्वेदी के घर के चैनल गेट का ताला टूटा देखा और अंदर के कमरों के दरवाजे खुले थे। सूचना मिलने पर जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से 20 हजार रुपए के चांदी के जेवर व बर्तन पार कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *