बांसवाड़ा| शहर की नई आबादी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश घर से करीब 15 तोले के जेवर चुरा ले गए। क्षेत्र में बड़ी चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले। जिस स्कूटी सवार दो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर संदिग्धों की पहचान करने और धरकपड़ के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ जेवर बरामद कर लिए है। कोतवाल देवीलाल ने बताया कि चोरी के प्रकरण में दो संदिग्धों को पकड़ा है। जांच के बाद शनिवार को मामले में ज्यादा जानकारी दे पाएंगे।


