सूने मकान से 90 लाख की चोरी…800 ग्राम सोना पार:ताला तोड़कर चांदी के जेवर और कैश चुराए, CCTV कैमरे का DVR भी ले गए​​​

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सूने मकान से 90 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने 800 ग्राम सोने के जेवरात और 70 हजार रुपए कैश पार कर दिया। बताया जा रहा है कि घर की लाइट बंद कर दी गई थी, जिससे CCTV कैमरे में चोर कैद नहीं हुए। मामला सुपेला थाना के कोहका का है। मिली जानकारी के मुताबिक विवेकानंद नगर सड़क 5 में रहने वाले अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ 22 दिसंबर को बिहार गए हुए थे। घर में ताला लगा दिए थे, लेकिन घर की चाबी काम करने वाली नौकरानी को दिया था। मछलियों को दाना डालने के लिए नौकरानी को चाबी दी अरविंद सिंह ने बताया कि घर में बड़ा फिश एक्वेरियम रखा है, इसलिए मछलियों को दाना डालने के लिए नौकरानी को चाबी दी थी। अरविंद सिंह घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज अपने मोबाइल में भी देख लेते थे, लेकिन 26 दिसंबर को CCTV फुटेज देखा तो पता चला कि घर के बाहर की लाइट बंद है। अरविंद सिंह ने सोचा कि नौकरानी लाइट बंद कर चली गई होगी। इसके बाद दूसरे दिन 27 दिसंबर को CCTV फुटेज चेक किया तो कैमरा बंद मिला। इस पर अरविंद सिंह को शक हुआ। उन्होंने अपनी नौकरानी को फोन कर घर देखने जाने को कहा। पड़ोसियों ने भी ताला टूटने की बात बताई 28 दिसंबर शनिवार को जब नौकरानी घर पहुंची तो देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने इसकी जानकारी अरविंद सिंह को दी। अरविंद सिंह ने पड़ोसियों से जानकारी ली तो पड़ोसियों ने भी ताला टूटने की बात बताई। इससे अरविंद के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अरविंद सिंह भी अपने परिवार के साथ रविवार को भिलाई पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में पुलिस ने वहां की तलाशी ली। उसके घर से लगभग 800 ग्राम सोने के जेवर के साथ ही चांदी के जेवर और 70 हजार रुपए नगद रकम गायब मिले। डीबीआर साथ ले गए आरोपी बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने सूने मकान में चोरी की, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन चोर इतने शातिर थे कि घर से कैमरों का डीवीआर चोरी कर साथ ले गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी बुलाया था। खबर लिखे जाने तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। …………………………… छत्तीसगढ़ में चोरी से संबंधित और भी खबर…. गैंती-गैंग ने 25 घरों से की सवा करोड़ की चोरी: रायपुर में बिना रेकी घरों में घुसते, बिलासपुर-मुंगेली के चोर गैंती से तोड़ते थे ताला रायपुर में पिछले 7 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 चोर, 3 ज्वेलर्स के अलावा 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर थे। बिलासपुर-मुंगेली के लड़कों ने गैंती-गैंग बनाया था। बिना रेकी सुनसान घरों में चोरी करते थे। गैंती से ही ताला तोड़ते थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *