लुधियाना| साहिबजादा फतेह सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर संजय गांधी कॉलोनी के युवाओं द्वारा सेवा भावना के साथ सूप का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धा अर्पित की। इस मौके पर लखविंदर सिंह लखा, देविंदर सिंह, गोल्डी संघा, संतोष पंधेर, मनु बग्गा सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


