सूबे में 6 जिलों में छाई रही धुंध, बठिंडा में पारा 0.6 डिग्री पहुंचा

जालंधर | माघी की पूर्व संध्या पर सोमवार को शीतलहर के बीच सूबे के करीब छह जिलों में धुंध और कोहरा छाया रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। औसत न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। एक्सपर्ट व्यू- रात में कड़ाके की ठंड रहेगी कृषि विज्ञान केंद्र फरीदकोट के मौसम विशेषज्ञ डॉ. हरकंवल जोत सिंह के अनुसार उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है। दिन में धूप से राहत मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *