सूरजपुर नगर पालिका में बीजेपी का कब्जा:उपाध्यक्ष पद पर शैलेष अग्रवाल जीते; 11-8 से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

सूरजपुर नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी शैलेष अग्रवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंजुलता गोयल को 11-8 के अंतर से पराजित किया। यह पहला अवसर है जब शैलेष अग्रवाल पार्षद बने हैं। उन्हें सीधे उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। जीत के बाद उन्होंने नगर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस चुनाव से नगरपालिका में भाजपा का प्रभाव और मजबूत हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का दावा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वही अब ट्रिपल इंजन की सरकार में निरंतर विकास होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *