सूरजपुर में कार से 10 किलो गांजा जब्त:पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, बेचने के लिए निकले थे

सूरजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 10 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार (सीजी 11 बीडी 8383) में तीन लोग गांजा लेकर बड़सरा से कुसमुसी की ओर बेचने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बसदेई पुलिस ने कुसमुसी मेन रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने कार को रोका। इसी दौरान कार में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला। जबकि कोरबा के रहने वाले मुकेश कंवर (25) और योगेश कंवर उर्फ सोनू (26) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।कार की तलाशी लेने पर 10 किलो 850 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा, कार और दो मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *