सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नरेशपुर ग्राम पंचायत के सचिव सुरेन्द्र विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। 11 मार्च को जिला पंचायत सीईओ नरेशपुर में स्वीकृत आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पंचायत सचिव को पहले ही सूचना दी गई थी। इसके बावजूद वे मौके पर मौजूद नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ग्राम पंचायत में स्वीकृत आवासों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। पंचायत सचिव की ओर से बरती गई इस लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम के तहत निलंबित किया गया है।


